फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुखार से कक्षा तीन की छात्रा समेत दो लोगों की मौत

Fri, 30 Aug 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
चांदनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद-रोजा। जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया। जलालाबाद के गांव रामपुरवैन में रामभजन की 11 वर्षीय बेटी चांदनी की बुखार से मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। भावलखेड़ा ब्लॉक के रौसर कोठी में 30 वर्षीय आलोक राय ने बुखार से पीड़ित होने पर दिल्ली में दम तोड़ दिया। इसी ब्लॉक की चौढे़रा ग्राम पंचायत में दर्जनों लोग बुखार से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


रामपुर वैन निवासी रामभजन ने बताया कि 26 अगस्त को बुखार आने पर वह बेटी चांदनी की सिकंदरपुर रोड पर क्लीनिक से दवा लाए थे। इससे बुखार सही हो गया। बुधवार की रात चांदनी को फिर बुखार आ गया। उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की। किसी तरह रात कटने के बाद सुबह बेटी को लेकर जलालाबाद में खंडहर रोड पर संचालित नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी। सुबह करीब दस बजे बेटी को लेकर जलालाबाद सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चांदनी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। अपने दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। बेटी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। रामभजन के छोटे भाई राजवीर की पत्नी भी लंबे समय से बुखार से पीड़ित है और फर्रुखाबाद से उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा गांव के रामलखन, ओमशरण, नन्हें लाल की पत्नी गुड्डी समेत कई अन्य लोग व बच्चे बुखार से पीड़ित बताए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव रौसर कोठी में बुखार के चलते दा यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड में कार्यरत रहे कर्मचारी अनिल राय के 30 वर्षीय पुत्र आलोक रॉय की मौत हो गई। अनिल राय ने बताया कि 22 अगस्त की रात को बेटे की तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक उपचार के बाद बरेली और फिर दिल्ली में भर्ती कराया। जहां बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांवों में बुखार का प्रकोप, दर्जनों बीमार
-ग्राम पंचायत चौढ़ेरा के गांव परमली में तारावती (55, चौढ़ेरा के सतीश (58), लालबाग की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनू सिंह (37), और शुभम शर्मा (27), रौसर कोठी के स्व.रामनारायन का परिवार बुखार की चपेट में है।
-
अस्पतालों की बेहतरी के लिए स्वास्थ्य मंत्री में मिले विधायक
जलालाबाद। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को लेकर बाहर ना भागना पड़े। इसके लेकर विभागीय मंत्री से जलालाबाद व कलान की सीएचसी पर पर्याप्त स्टाफ व ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। उन्हें अस्पतालों से जुड़ी विभिन्न तरह की समस्याओं की जानकारी देते हुए उनका अतिशीघ्र निराकरण कराने की मांग की। संवाद
-
-रौसर कोठी और रामपुरवैन गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण कराया जाएगा। जहां से सूचना आती है, वहां टीम अवश्य भेजते हैं।
विज्ञापन

डॉ.आरके गौतम, सीएमओ

चांदनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

चांदनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें