श्री साईं परिवार की ओर से दो अक्तूबर को रोशनगंज स्थित खां साहब की बगिया में साईं स्मरण संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विक्की रस्तोगी और कार्यक्रम प्रभारी विनीत वर्मा ने बताया कि साईं स्मरण संध्या में शिरडी के भजन गायक पारस गौतम अपनी टीम के साथ बाबा का गुणगान करेंगे। संयोजक बृजेश अग्रवाल ने बताया कि पूजन के लिए शिरडी धाम से ही पुजारी आ रहे हैं। स्मरण संध्या का शुभारंभ शाम छह बजे होगा।