फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ताहिर अली को आग लगाने के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

Sun, 10 Mar 2024 03:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कांट क्षेत्र के सेहरान निवासी ताहिर अली को एसपी कार्यालय गेट पर खुद को आग लगाने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। 

साझेदार से दो वाहनों के विवाद में पुलिस द्वारा सुनवाई न करने होने पर थाना कांट क्षेत्र के गांव सेहरान निवासी ताहिर अली ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। एसपी कार्यालय के गेट पर हुई इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें वारदात से पहले कुछ लोग ताहिर से बात करते दिख रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी नबी सलमान और सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी योगेंद्र यादव के नाम प्रकाश में आए। शनिवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Vande Bharat: 12 मार्च से देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत में करिए सफर, बरेली समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति को षड्यंत्र के तहत उकसाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहीं हैं। 

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें