फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी किए गए सामान समेत दो नामजद सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही पुलिस ने चोरी के मामले में नामजद दो सगे भाइयों को बाइक और चुराए गए सामान समेत बुधवार को हमजापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को टिकरी निवासी राजीव कुमार ने चोरी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरगिचा निवासी शैलेंद्र सिंह व उसके सगे भाई सुखविंदर सिंह को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से बाइक सहित लोहे के छह एंगल, चार पाइप और लोहा काटने वाला एक विद्युत चलित कटर भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें