खुटार। पुवायां के गांव गंगसरा निवासी श्यामू अपने भतीजे अंश के साथ बाइक से ससुराल खुटार आ रहे थे। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव लक्ष्मीपुर के पास खुटार की ओर से जा रही एक वैन श्यामू की बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल श्यामू और अंश को खुटार सीएचसी लाया गया। अंश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। श्यामू को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। संवाद