फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा और सिंधौली में डेंगू के दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मच्छरजनित रोग डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी और सिंधौली में दो मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा चौक मोहल्ले की 25 वर्षीय महिला में डेंगू जैसे लक्षण मिलने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में दो दिन पहले तक नौ मरीज भर्ती थे। रविवार को उनमें से दो को छुट्टी दे दी गई। सोमवार को रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला व सिंधौली के 40 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू होने की पुष्टि हुई। उनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ओपीडी में आई चौक निवासी 25 वर्षीय महिला का फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने परीक्षण किया। डेंगू जैसे लक्षण प्रतीत होने पर उसे वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश गंगवार ने बताया कि डेंगू के 17 मरीज थे। दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें