फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंभीर रूप से चोट पहुंचाने पर दो सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा

Fri, 19 Jul 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। द्वितीय फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ पांडेय ने गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के एक मुकदमे में दो सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सरकारी वकील उमेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि जैतीपुर क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी मुकेश ने चार फरवरी 2014 को थाने में सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह अपने गांव से बिहारीपुर की तरफ आ रहा था। शाम लगभग पांच बजे गांव के पश्चिम में हरनाथ, ओमपाल, विश्वपाल मिले और पुरानी रंजिश के कारण गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मारा पीटा। उसके शरीर में कई जगह पर चोटें आईं। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। अदालत में मुकदमा चलने पर गवाहों के बयान और सरकारी वकील के तर्क से सहमत होते हुए सगे भाई ओमपाल व विश्वपाल को दोषी मानते हुए पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। आरोपी हरनाथ की मुकदमा के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें