फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो बीडीसी, दो प्रधान और 26 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 23 Jul 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। एक-एक नामांकन पत्र मिलने से दो क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर), दो प्रधान और 26 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पुवायां की गंगसरा द्वितीय वार्ड संख्या 15 से जसपाल और भावलखेड़ा काजीपुर द्वितीय वार्ड संख्या 22 से जाबिरा बेगम पत्नी रियासत खां के विरोध में किसी ने नामांकन नहीं किया। इनका निर्विरोध चुनना तय हो गया है। इसी तरह प्रधानी के लिए कांट की यारपुर ग्राम पंचायत से शंकर और निगोही की रटा ग्राम पंचायत से हुमा देवी पत्नी जगपाल के विरोध में किसी ने नामांकन नहीं कराया है। इनका भी निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 84 पदों में 26 के लिए एकल नामांकन हुआ है।
सदस्य जिला पंचायत में मदनापुर द्वितीय वार्ड संख्या 36 से नौ लोगों ने नामांकन कराया है। नौ प्रत्याशियों ने 13 नामांकन पत्र जमा किए हैं। वहीं प्रधान पद के लिए जैतीपुर की मरेना ग्राम पंचायत से तीन नामांकन और गोगेपुर ग्राम पंचायत से छह नामांकन हुए हैं। तिलहर ब्लॉक की बिलहारी ग्राम पंचायत से तीन, ददरौल ब्लॉक की बलेली ग्राम पंचायत से छह, भावलखेड़ा की सिढरा ग्राम पंचायत से दो, मदनापुर की बरुआ पट्टी सनायक ग्राम पंचायत से सात नामांकन हुए हैं। प्रधान के कुल 11 पद हैं। इनमें से नौ के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


प्रधान, बीडीसी और सदस्य के लिए दाखिल किए नामांकन



पुवायां। गांवसभा धर्मंगदपुर जप्ती में प्रधान पद के लिए सुनील कुमार, अंजली कुशवाहा, प्रकाश ने नामांकन दाखिल किए हैं। आवां दुगैया में सदस्य के लिए सरिता देवी, जेबां में सुलोचना, सकरापुर में रेहाना ने नामांकन दाखिल किया है। ढकिया बुजुर्ग, जठियापुर बुजुर्ग में सदस्य के दो, चौसेड़ा में सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद गंगसरा द्वितीय में जसपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। खुटार। गांवसभा हरनाई में प्रधान पद के लिए सरला देवी और शोभित ने नामांकन दाखिल किए हैं। गांवसभा सदस्य पद के लिए सिल्हुआ में दो पदों के लिए शकुंतला देवी और छैलबिहारी ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन



जिस पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किया गया गया, उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। छह अगस्त को मतदान के बाद आठ को मतगणना होगी।
- डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें