रोजा पुलिस की गिरफ्त में गोकशी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
रोजा। गोकशी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मिली मुखबिर की सूचना पर सीतापुर रोड टेढ़ी पुलिया के पास घेराबंदी की। गोकशी के आरोपी इमरान खान निवासी ग्राम बरनई, थाना रोजा व हाल निवासी ग्राम सैजना थाना मंझिला, हरदोई को पकड़ा। उसके साथ तौसीफ निवासी मोहल्ला खुरमुली थाना पिहानी, हरदोई को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फिर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद