फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में सबसे गर्म साबित हुई मंगलवार की रात

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। बुधवार को दोपहर मोहल्ला बिजलीपुरा ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले वायुदाब में भारी गिरावट से बादल छाने पर आर्द्रता बढ़ी तो बीते दिन सुबह सूर्योदय के बद तक मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन हवा में घुली नमी अब गर्मी के साथ उमस को भी बढ़ावा दे रही है। इस वजह से रात मेें न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सुबह धुंध थोड़ी हल्की पड़ी तो धूप से गर्मी के साथ इतनी उमस बढ़ी कि अधिकतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को भोर होने पर कुछ देर मौसम ठंडा रहा, लेकिन सूर्योदय होने के साथ उमस भरी गर्मी फिर से पींग बढ़ाकर जनजीवन को परेशान करने लगी। बहादुरगंज में बंदी के दिन फुटपाथ पर लगने वाले बुध बाजार में सस्ते सामान की खरीदारी के लिए जो लोग पहुंचे, वह लपट जैसी हवा से बचने के लिए सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर पहुंचे। गर्मी में पशु-पक्षी भी प्यास से बेहाल हो रहे हैं। इसे देखते शहर में तमाम लोगों ने अपने घरों-प्रतिष्ठानों के बाहर पानी से भरे टब रखवाए हैं ताकि बेजुबान अपनी प्यास बुझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें