फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे साइडिंग के पास गड्ढे में ट्रक फंसा, रोजा में लगा जाम

Wed, 03 Jul 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा में रेलवे साइडिंग पे गढ्डों में फंसा ट्रक लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रोजा। रेलवे साइडिंग पर नमक उतारकर लौट रहा ट्रक मंगलवार को गड्ढे में फंसकर पलटने से बच गया, लेकिन रास्ता बंद होने से जाम लगते ही जमुका से रोजा तक कई वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलने के बाद भी कुछ देर के अंतराल पर यातायात में व्यवधान पड़ता रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे साइडिंग के प्लेटफार्म नंबर दो पर नमक को उतारकर रोजा की ओर आने वाले वाहनों और प्लेटफार्म नंबर चार पर गेहूं लोड करने वाले ट्रक-ट्राॅलियों की वजह से रुक-रुककर जाम लगता रहा। गेहूं लेकर जब ट्रक और ट्रॉलियां रोड से प्लेटफार्म की ओर जाते हैं तो सड़क से उतरते ही दो गहरे गड्ढों में फंस जाते हैं।

गेहूं से लोड वाहन सड़क के दायीं ओर धर्मकांटा पर तौल कराने के लिए सड़क के किनारे उतरते ही कीचड़ में फंस रहे हैं। तौल कराने के बाद सड़क को पार कर वाहन रैक प्वाइंट पर जाते वक्त फिर चालकों को गड्ढों की बाधा का सामना करना पड़ता है। यही वजह रही कि देर रात से सुबह तक बारिश के बाद रैक प्वॉइंट के सामने सड़क के दोनों ओर फैले कीचड़ से भी कई बार जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे साइडिंग पर वाहनों की दोपहर बाद तक आवाजाही बनी रही और तब तक जाम से भी लोगों को जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें