जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव जाटव गौटिया निवासी श्रीकृष्ण 40 वर्षीय पत्नी चंद्रावती को साइकिल पर बिठाकर बाजार से दवाई लेकर दोपहर एक बजे अपने घर लौट रहा था। साइकिल सवार दंपति बाईपास हाइवे से होकर अपने गांव के लिए जा रहे थे। तभी जलालाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनके पीछे से टक्कर मार दी, जिसके परिणाम स्वरूप साइकिल श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उसकी पत्नी चंदावती की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को कुछ आगे ले जाकर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पति श्री कृष्ण ने लिखा दी है।