फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जूते-चप्पल बटोरने के लिए जुलूस के साथ चलेंगी ट्रॉलियां और श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने शहरवासियों को दी जाने वाली सुविधाओं को होली पर दुरुस्त रखने के निर्देश संंबंधितों को दिए। उन्होंने जुलूस के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली व श्रमिकों के साथ चलने और लाट साहब पर फेंके जाने वाले जूते-चप्पल आदि भरने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा को सफाई व्यवस्था, अधिशासी अभियंता जल निगम कपिल एम. सिंह को सड़कों की मरम्मत, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव को जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी स्थापित कराने तथा वीडियोग्राफी कराए जाने के लिए निर्देशित किया। चिह्नित संवेदनशील व धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढकने, बैरीकेडिंग व जाली लगवाने, होलिका दहन वाले स्थलों पर रेतीली मिट्टी/बालू डाले जाने के लिए मुख्य अभियंता सिविल एसके अंबेडकर को निर्देश दिए।
कहा कि निराश्रित गोवंश व अन्य पशुओं का विचरण नहीं होना चाहिए। इस मौके पर उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें