फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी कांवड़ियों से भरी ट्रॉली, कई घायल

विज्ञापन
जलालाबाद में साइड लगने से पलटी थी यही ट्राली - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल भरकर गोला जा रहे कांट क्षेत्र के कांवड़ियों की ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा बृहस्पतिवार सुबह फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव कटियूली के पास हुआ। इसमें दस-बारह कांवड़िये घायल हो गए। चार कांवड़ियों को ज्यादा चोट आने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव पर्वतपुर से कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले थे। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां बंधी थीं। पीछे वाली ट्रॉली पर डीजे लगा हुआ था। इसमें 35-40 कांवड़िये थे, जिनमें कई लोग आसपास के गांवों के भी थे। बुधवार रात पांचाल घाट से जल भरने के बाद सभी गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव कटियूली के पास पीछे से आ रहे ट्रक के ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी एक साइड ट्रॉली से टकरा गई। इससे पीछे वाली ट्रॉली पलट गई। राहगीरों की सूचना पर सीओ मस्सा सिंह, थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया।
घायलों में ट्रैक्टर चालक थाना कांट के गांव पर्वतपुर निवासी रामनिवास के अलावा एपी सिंह, मुन्नालाल, राममोहन व अनुज, कांट निवासी प्रदीप, ब्रजेश व सुनील, गांव नारायणपुर के गुड्डू व अनुज तथा शंकर का रूप बने गांव कमलनैनपुर निवासी प्रमोद व गौरा का रूप बने गांव हठीपुर कुर्रिया निवासी मोहित शामिल हैं। चालक रामनिवास व अनुज सिंह समेत चार कांवड़ियों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक चला गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद रोके गए भारी वाहन
फर्रुखाबाद तथा शाहजहांपुर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। प्रशासन के आदेश पर शनिवार से लेकर सोमवार रात तक भारी वाहन का आवागमन पूरी तरह बंद रहता है। हादसा होने के बाद बृहस्पतिवार को भी इन दोनों मार्ग पर रोडवेज की बसों समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे बरेली के अलावा शाहजहांपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बड़े वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें