तिलहर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में मृत किसानों और पुंछ में शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार देर शाम यूनियन कार्यकर्ता जिला प्रवक्ता आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कुम्हारों वाली पुलिया के समीप एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में कैंडल मार्च लेकर थाने के सामने स्थित शहीद पार्क पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और सीमा पर शहीद हुए जवानों के शोक में दो मिनट का मौन रखा। गुरमेल सिंह, कुलजीत सिंह, गेंदन लाल वर्मा, हरनेक सिंह, वीरपाल वर्मा, मनोज प्रजापति, प्रेमवती, मुखिया, ओमप्रकाश राजपूत, रेनू कश्यप, श्रीनिवास प्रजापति, बदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद