फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डंपर पर गिरा पेड़, दो घंटे जाम रहा गौरीफंटा मार्ग

Wed, 13 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा रोड पर पेड़ गिरने से लगा जाम।
विज्ञापन
गौरीफंटा। बारिश के चलते दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक डंपर पर पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। वनकर्मियों द्वारा पेड़ काटने के बाद ही रास्ता खुल सका।
विज्ञापन

चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार की सुबह करीब 08:30 बजे दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर पलिया से डिगनिया गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर पर पेड़ गिर गया। इससे डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पेड़ गिरने से मार्ग पर जाम लग गया।
घटना में डंपर सवार किसी को चोट नहीं आई है। सूचना पर बनकटी रेंज के वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर हटाया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें