फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में करंट आने से बालिका की मौत

Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कस्बे के एक घर में बिजली के पंखे में करंट आने से उसकी चपेट में आकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। कस्बे निवासी धनपाल कश्यप उर्फ लल्ला दिल्ली में मजदूरी करता है। उनका परिवार यहीं रहता है। सुबह करीब नौ बजे उसकी सात वर्षी बेटी सोनम घर में खेल रही थी, जबकि उसकी मां अंजू देवी पड़ोस में रहे एक झगड़े को देखने चली गई। कमरे में रखा बिजली का फर्राटा पंखा अचानक बिजली आने से चलने लगा। सोनम खेलते-खेलते पंखे के पास पहुंच गई और  उसके कुछ छेड़छाड़ करने लगी। जिससे पंखे में अचानक कंरट आ गया और सोनम की उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। पड़ोसी के घर से वापस लौटी अंजू ने सोनम को चारपाई के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा तो चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना मृतका के पिता दे दी गई है। वह दिल्ली से चल दिए हैं। मृतका सोनम तीन बहनों मे सबसे छोटी थी और उसका एक भाई सुमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें