फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटई गांव में निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पटई में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा गोमती नदी के पन्न घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा वापस गांव पहुंची। मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 15 अप्रैल को की जाएगी। इसके बाद कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा में मीना देवी, मनोरमा, सरला, हरमुखी, मधु देवी, श्रीदेवी, शिवरानी, सुरेखा देवी, रेखा, धनदेवी, किरन, संजीव शुक्ला, रामबहादुर शुक्ला, रामलड़ैते शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, सत्यप्रकाश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें