फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21936 रुपये के नौ तत्काल ई-टिकट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को रेल के तत्काल ई-टिकट बनाने वाले ट्रेवल एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी फर्जी ईमेल आईडी के जरिए आईआरसीटीसी में सेंध लगाता था और तत्काल ई-टिकट बुक करके ऊंचे दाम पर बेचता था। आरपीएफ ने आरोपी से 21 हजार 936 रुपये के तत्काल श्रेणी के ई-टिकट बरामद किए हैं। आरपीएफ का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी मनमोहन अरोड़ा पिछले कई सालों से यह काम कर रहा था, जिससे पूछताछ जारी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसडी मीणा ने बताया कि आरोपी मनमोहन अरोड़ा शहर के मोहल्ला मोहनगंज में तेल टंकी रोड पर ट्रैवल्स एजेंसी की आड़ में काला कारोबार चलाता था। ई-टिकट दलाली की सूचना पर एसआई एके वाजपेई ने छापा मारा तो आरोपी के पास से नौ तत्काल और सामान्य श्रेणी के रेलवे ई-टिकट पाए गए, जिसकी कीमत 21 हजार 936 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक, आईआरसीटीसी की फर्जी पर्सनल आईडी व कैश मिला है। जिसका आंकलन अभी किया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह अपने क्लाइंट से प्रति टिकिट 500 से 800 रुपये ज्यादा वसूलता था। आरोपी मनमोहन अरोड़ा की बैंक डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे सोमवार को एसीजेएम कोर्ट नार्दर्न रेलवे बरेली में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें