फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 घंटे तक देर से आईं ट्रेंनें, यात्री हुए परेशान

Tue, 23 Apr 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंजाब में किसान आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। सोमवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 12 घंटे तक देरी से आईं। इंतजार में यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

डाउन लाइन की ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 4 बजे तथा 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस का सुबह 6:49 बजे है। बेगमपुरा जहां सोमवार को दोपहर 3:13 बजे आई तो गंगा सतलज शाम 6:46 बजे आ सकी। 13152 सियालदाह एक्सप्रेस दोपहर 1:05 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे की देरी से शाम 5:35 बजे आई।
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा 22 मिनट की देरी से आई। इसका शाहजहांपुर आने का समय रात 11:08 बजे है, लेकिन 12:39 बजे यहां पर आई। 22423 अमृतसर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटा 24 मिनट की देरी से आई। इसका निर्धारित समय शाम 6:13 बजे था, जोकि रात को 1:37 बजे आ सकी।
विज्ञापन

यात्री गुरप्रीत ने बताया कि उन्हें सीतापुर जाना है। वह हावड़ा मेल से यहां आए थे जो 17 घंटे देरी से चल रही थी। अब सीतापुर के लिए बस से जाना होगा। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे सरताज चौहान ने बताया कि तीन घंटे से स्टेशन पर बैठे हैं, लेकिन ट्रेन नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें