मुख्य सचिव के निर्देष पर जिले में ग्राम पंचायत विकास योजना को क्रियान्वित करने के लिए विकास खंड और न्याय पंचायत स्तर पर पांच जुलाई से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में डीएम पुष्पा सिंह ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण शिविर आयोजन संबंधी उत्तरदायित्व तय किए। डीएम के अनुसार पांच व छह जुलाई को विकास खंड स्तर पर और सात जुलाई से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथियों पर जनपद स्तर पर बीडीओ और एडीओ पंचायत को प्रशिक्षित किया जाएगा। विकास खंड स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में आरईएस और लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तर पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी अनिवार्य रूप प्रशिक्षण में शामिल होंगे। डीएम के अनुसार पांच व छह जुलाई को विकास खंड स्तर पर और सात से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।