फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे देर से पहुंची हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस (03019) बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से 75 मिनट देरी से चल रही थी। हरदोई से चलने के बाद ट्रेन आंजी शाहाबाद - टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो अचानक इंजन बंद हो गया। ट्रेन के चालक ने इंजन को स्टार्ट करने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर मालगाड़ी का इंजन काटकर हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस में लगाकर ब्लॉक फंक्शन क्लियर किया गया। उसके बाद पीछे की गाड़ियों को निकाला गया। जिसकी वजह से हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रोजा जंक्शन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था, जिसमें मालगाड़ी का इंजन काटकर लगाए जाने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। रोजा से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें