फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिगनल तोड़ने वाले लोको पायलट का रोजा में लिया गया रक्त नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-बनारस एक्सप्रेस (14235) के लोको पायलट ने हरदोई से थोड़ा आगे कौढ़ा में रेड सिगनल पार कर दिया। रोजा में ट्रेन के लोको पायलट और सहायक का ब्लड सैंपल लिया गया। देर रात दोनों ड्राइवर निलंबित कर दिए गए। इस बीच ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली-बनारस एक्सप्रेस (14235) को लोको पायलट लखनऊ से बरेली लेकर जा रहा था। हरदोई से सवा दस बजे ट्रेन चली। कौढ़ा रेलवे स्टेशन पर लाल सिगनल दिया गया था लेकिन चालक ने उसे नहीं देखा और पार कर गया। सिगनल से काफी आगे निकलने के बाद ट्रेन को रोका गया। स्टेशन मास्टर ने बरेली-बनारस एक्सप्रेस के लोको पायलट द्वारा लाल सिगनल पार करने की जानकारी पावर केबिन और कंट्रोल को दी।
कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को कोटा रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। रोजा रेलवे स्टेशन से दूसरा लोको पायलट भेजा गया जोकि ट्रेन को रोजा तक लेकर आया। 1:35 बजे ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां डॉ. संजय राय व अनिल कुमार ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का ब्लड सैंपल लेकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दिया। वहीं रोजा से दूसरे लोको पायलट दिलीप कुमार को बरेली तक ट्रेन ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लड सैंपल लेकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेजा गया है। यह भी परीक्षण किया जाएगा कि इसमें अल्कोहल तो नहीं है। इधर, ड्राइवर वीपीएस यादव व असिस्टेंट ड्राइवर नरेंद्र पाल सिंह को इज्जतनगर रेलवे मुख्यालय ने देर रात निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें