फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन कैंसिल करने पर भड़के यात्री, किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रेन कैंसिल करने पर भड़के यात्री, किया प्रदर्शन 
विज्ञापन
रेलवे द्वारा तिलहर रेलवे स्टेशन पर बरेली रोजा पैसेंजर अचानक कैंसिल कर देने से आक्रोशित यात्रियाें ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। लगभग ढाई घंटे बाद स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल से विशेष अनुमति लेकर यात्रियाें को इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस तथा प्रयाग बरेली एक्सप्रेस में यात्रियाें को शिफ्ट कराया। बरेली से पहले के स्टेशनाें के यात्री अचानक बीआर कैंसिल होने से स्टेशन पर भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। स्टेशन अधीक्षक जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि रसुइया रेलवे स्टेशन पर फोर लाइन पर कार्य प्रगति पर होनेे के कारण कंट्रोल के निर्देश पर बरेली रोजा पैसेंजर, इलाहाबाद पैसेंजर तथा दिल्ली सीतापुर पैसेंजर को निरस्त किया गया है। दिल्ली सीतापुर पैसेंजर सिर्फ दिल्ली से बरेली तक ही पहुंचेगी। अचानक गाड़ियाें के निरस्त होने से यात्रियाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तिलहर से बरेली की दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियाें ने गाड़ियाें के अचानक निरस्त करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुये प्लेटफार्म पर नारेबाजी भी की। हालांकि, स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियाें को बरेली भिजवाने के लिये एक्सप्रेस गाड़ियाें में शिफ्ट कराकर यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई। चीनी मिल कालोनी निवासी एमए प्रथम वर्ष के छात्र पीयुष ने बताया कि अचानक गाड़ी कैंसिल होने से उसके क्लासेज छूट गये और तीन घंटे से बरेली के लिए कोई ट्रेन नहीं मिल सकी है। कुंवरगंज निवासी अमित अग्रवाल अपनी पत्नी व बच्चाें के साथ बरेली किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रेन निरस्त होने से समय से कार्यक्रम में पहुंचने की समस्या पैदा हो गई है। नजरपुर निवासी अलानूर अजमेर शरीफ की यात्रा पर जा रहीं थीं। अचानक ट्रेन कैंसिल होने से उनका कार्यक्रम अस्त व्यस्त हो गया। उन्हाेंने कहा कि रेलवे को यात्रियाें की कठिनाई को ध्यान में रचाना चाहिये। मौजमपुर निवासी निर्मल अग्रवाल का कहना है कि वैसे भी बीआर शनिवार रविवार को कैंसिल रहती है। यात्री व सर्विस मैन इन्हीं दिनाें बरेली की यात्रा ट्रेन से करते हैं। अचानक ट्रेन निरस्त होने से उनकीर सारी दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है। रेलवे करे यात्री सुविधा पर ध्यान देना चाहिए। उधर दैनिक यात्री, राजू, शनू, राजेश्वर सिंह, पंकज सिंह, विवेक सक्सेना सहित दर्जनाें यात्रियाें ने बीआर को प्रतिदिन चलाने तथा तथा यात्री कोचों को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें