नाहिल बिलसंडा मार्ग पर चपरौआ घाट पुल की धंसी मिट्टी। स्रोत जागरूक पाठक
पुवायां। बारिश के कारण चपरौआ घाट पुल के पास मिट्टी धंस जाने से पुवायां से नाहिल होकर बिलसंडा जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
पुवायां से बिलसंडा, बरेली, पीलीभीत जाने के लिए नाहिल होकर सीधा रास्ता है। इस मार्ग पर खन्नौत नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को काफी घूमकर बिलसंडा जाना पड़ता था। कई वर्ष पहले कार सेवा के माध्यम से सिख संगत और आसपास के लोगों ने नदी पर पुल बनाया था।
भारी बारिश से खन्नौत नदी उफनाई तो पुल के पास मिट्टी धंस गई, लेकिन साइड से कुछ रास्ता था, जिससे बाइक आदि निकल जाती थी। अब ज्यादा मिट्टी धंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। संवाद