फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां से नाहिल-बिलसंडा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद

विज्ञापन
नाहिल बिलसंडा मार्ग पर  चपरौआ घाट पुल की धंसी मिट्टी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पुवायां। बारिश के कारण चपरौआ घाट पुल के पास मिट्टी धंस जाने से पुवायां से नाहिल होकर बिलसंडा जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

पुवायां से बिलसंडा, बरेली, पीलीभीत जाने के लिए नाहिल होकर सीधा रास्ता है। इस मार्ग पर खन्नौत नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को काफी घूमकर बिलसंडा जाना पड़ता था। कई वर्ष पहले कार सेवा के माध्यम से सिख संगत और आसपास के लोगों ने नदी पर पुल बनाया था।
विज्ञापन

भारी बारिश से खन्नौत नदी उफनाई तो पुल के पास मिट्टी धंस गई, लेकिन साइड से कुछ रास्ता था, जिससे बाइक आदि निकल जाती थी। अब ज्यादा मिट्टी धंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें