शाहजहांपुर। रोजा में अटसलिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग का गेट नंबर 318 शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे खराब हो गया। जिसकी वजह से करीब एक घंटे तक गेट खुल नहीं सका और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिसमें कई वाहन सवार फंस गए। कुछ गाड़ियां रेलवे कॉलोनी होकर निकलीं। इस बीच जाम में फंसे वाहनों पर बैठे यात्री धूप की वजह से परेशान होते रहे। करीब एक बजे यातायात सुचारु हो सका। संवाद