फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारी चलाएंगे अभियान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक सोमवार को खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय पर हुई। इसमें प्रांतीय आह्वान पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रदर्शन किए जाने की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 12 सितंबर को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों द्वारा पुतला दहन कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से परिवार नहीं, बल्कि 70 करोड़ लोगों का भविष्य संकट में है। समय रहते व्यापारी समाज नहीं चेता तो आने वाले समय में व्यापार पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व हमेशा छोटे-बड़े व्यापारियों के हक के लिए सदैव तत्पर रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शशांक कौशिक, युवा महानगर अध्यक्ष हनी सिंह, सचिन अग्रवाल, कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल मिश्रा, कंचन गुप्ता, आसिफ खान, सरताज अली, सरदार रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें