फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली संबंधी समस्याओं खासकर शहरी क्षेत्र में आए दिन लाइन फाल्ट की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर व्यापारी बिफर गए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के व्यापारियों ने बुधवार को बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। वहां मिले एक्सईएन सिटी अरविंद कुमार को ज्ञापन देकर उन पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान व्यापारी नेता सचिन बाथम ने एक्सईएन से इस बात पर नाराजगी जताई कि सदर बाजार, बहादुरगंज, गोविंदगंज आदि बाजारों के व्यापारियों ने बिजली के खंभे झुके होने, लाइनों के तार लटके व टूटे होने, बिल सही नहीं मिलने आदि तमाम समस्याएं समय-समय पर विभाग को नोट कराईं लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा। इससे राहगीरों समेत जनता को परेशानी हो रही है। बाजारों में जल्दी कई बड़े जुलूस निकलने वाले हैं। इसलिए ढीले तारों के बीच में स्टिक लगाकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।
एक्सईएन अरविंद कुमार ने बिंदुवार समस्याएं सुनकर कहा कि बाजारों में पैदल मार्च कर व्यापारियों की समस्याएं मौके पर नोट की जाएंगी। ढीले तार सही करने का आदेश संबंधित एसडीओ को दिया व बहादुरगंज एवं सदर बाजार में लो वोल्टेज की समस्या के लिए उन्होंने न्यूट्रल का तार बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन के अनुरोध पर बहादुरगंज उपकेंद्र में हेल्प डेस्क खोलने की सहमति देते हुए कहा कि सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक समस्याएं नोट कर उपभोक्ता को शिकायत क्रमांक भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि हर सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसेवा केंद्र भी बहादुरगंज कार्यालय में खुलेगा जिसमें सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान संगठन के नगर महामंत्री अमित शर्मा, शशांक कौशिक, मोहम्मद सलाउद्दीन, पंकज टंडन, अशोक गुप्ता, अखिल मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, इकबाल खां, प्रमोद मल्होत्रा, पूरन सिंह, रविंदर सिंह, रईस अहमद, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें