फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, मैलानी के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार क्षेत्र में गन्ना बिक्री करने के बाद लौटते समय हाईवे किनारे खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक बालकराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी के गांव सरावत नगर निवासी बालकराम (52) बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर खुटार में एक क्रशर पर बेचने आए थे। पुलिस के अनुसार- रात लगभग एक बजे लौटते समय मैलानी रोड हाईवे पर गांव नरौठा देवीदास के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक खाई में पलट गई। बैंक में ड्यूटी पर मौजूद सिपाही फिरोज खान मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी थाने पर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने क्रेन बुलवाकर ट्रैक्टर के नीचे दबे बालकराम को बाहर निकलवाकर सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी बालकराम के परिजनों को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि नरौठा देवीदास के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। इसी कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलटने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें