बंडा। लकड़ी भरकर जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली टायर फटने से पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बंडा के गांव खखरा बुजुर्ग निवासी श्रीपाल का 22 वर्षीय बेटा प्रेमचंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गोला गया था। लकड़ी भरकर बंडा आते समय मंगलवार रात करीब 12 बजे बंडा-खुटार मार्ग पर गांव आलमपुर पिपरिया के पास ट्रैक्टर का टायर फट गया। इससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।
प्रेमचंद्र ट्रैक्टर और लकड़ी के बीच दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और लकड़ी हटाई। प्रेमचंद्र को बंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ओवरलोडिंग और पुराना टायर फटने से हुआ हादसा
प्रेमचंद्र जिस ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर गया था, उसका टायर काफी पुराना था। ट्रॉली पर कई क्विंटल लकड़ी लदी हुई थी। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली रात में तेज रफ्तार से दौड़ाने के कारण टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।