फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीजीआईसी में टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सुबह मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि आजाद ने इंटर और हाईस्कूल की टॉपर छात्राओं को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नाज बी, अक्सा, प्रवेश कुमारी और शिल्पी तथा हाईस्कूल में सर्वाधिक प्राप्तांक हासिल करने वाली प्रतिज्ञा गुप्ता, प्रियांशी, अंशिका यादव और श्रद्धा मौर्य शामिल रहींं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें