खुदागंज। एक युवती के फाेटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी में उनकी दूसरी बेटी के जितेंद्र कश्यप ने फोटो खींच लिए। इसके बाद उसकी फोटो पर गाना लगाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे उनके परिवार की बदनामी हो रही है। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उनसे गालीगलौज करते हुए धमकाया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद