21 फरवरी की रात की थी हत्या
उसने देखा कि वैवाहिक समारोह में उसकी व उसके भाइयों की कोई इज्जत नहीं हो रही। जबकि, निहाल और उसके घरवालों की दखलंदाजी बनी रही। इस बात से उसे और ज्यादा बेइज्जती महसूस हुई। उसी दिन कामिल ने निहाल को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। 21 फरवरी को गांव सुल्तानपुर में भतीजे रज्जाक की पत्नी सना खान की चौथी की रस्म में निहाल परिवार सहित आया था। वह भी वहां पहुंच गया और मौका पाकर उसने लाइसेंसी राइफल से निहाल को गोली मार दी।
थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि हत्या के बाद कामिल नोएडा गया, लेकिन पुलिस के दबाव के चलते वह बराबर ठिकाने बदलता रहा। शनिवार को वह कोर्ट में समर्पण करने की फिराक में यहां पहुंचा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी अशोक मीणा और एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने भी आरोपी से पूछताछ की।