फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की थी आत्महत्या

Mon, 19 Aug 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। छात्रा के आत्महत्या प्रकरण में पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर ही उसने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा दस में पढ़ती थी। स्कूल आने-जाने के दौरान लक्ष्मन उसे रास्ते में घेरकर शादी का दबाव बनाता था। लक्ष्मन ने उनकी बेटी के चोरी से अश्लील फोटो खींच लिए और धमकी देने लगा कि उससे शादी नहीं की तो वह उसके फोटो वायरल कर देगा। 15 जुलाई को आरोपी ने मेले में उनकी बेटी को रात में न आने पर फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। मां को उसने यह बात बताई थी।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने मेले में दुकान लगा रखी थी। पत्नी के जानकारी देने पर वह घर गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर बेटी कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे से लटकी मिली। उन्होंने बेटी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। बताया था, लक्ष्मन के परेशान करने के कारण ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद वह लोग परेशान रहने के कारण उस वक्त थाने नहीं आ सके। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें