अल्हागंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक हरिप्रकाश वर्मा व भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत
अल्हागंज। सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।
नगर पंचायत कार्यालय से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार और बस स्टेशन के सामने से होकर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के बाइपास पर पहुंची। यात्रा में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता समेत तमाम व्यापारी, नौकरीपेशा और समाजसेवी शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चले। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी यात्रा में शामिल रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देश के वीर जवानों के सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की दृढ़ता, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया है। संवाद