फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों को लैब में काम करते वक्त सुरक्षा बरतने के दिए टिप्स

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में प्रयोगशाला सुरक्षा कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
- एसएस कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में सुरक्षित रूप से काम करने के लिए सुरक्षा नियमों और विनियमों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शाहजहांपुर के समस्त महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने कहा कि तेजी से बदलते प्रौद्योगिकी के जमाने में पारंपरिक विधियों के स्थान पर अब ऐसी तकनीक पर जोर दिया जा रहा है जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। बरेली कॉलेज, बरेली से आए प्रोफेसर विकास जैन ने लैब सेफ्टी संकेतों को स्लाइड के माध्यम से समझाया। बताया कि छात्रों को किसी भी केमिकल का इस्तेमाल करने से पूर्व उसके बोतल पर अंकित सुरक्षा चिह्नों के बारे में विस्तृत जानकारी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमण काल से ही अब प्रयोगशालाएं भी ऑनलाइन हो गईं हैं। आज अनेक ऐसे साफ्टवेयर हैं जो आभासी प्रयोगशाला द्वारा प्रैक्टिकल में दक्ष बनाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला का संचालन रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीकृष्ण यादव, डॉ. अमित गंगवार, डॉ. चंदन गिरि गोस्वामी, डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. मंजीत सिंह, सतपाल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें