फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिसा : क्रॉस केस में सुनवाई 26 को

Tue, 02 Apr 2024 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में एक बार फिर गवाह पेश नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई आगे बढ़ गई। अगली सुनवाई 26 अप्रैल को मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन

बहुचर्चित तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में सुनवाई के दौरान एडीजे रामेंद्र कुमार की अदालत में अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी शिवगोविंद राठौर ने बताया कि अहम गवाह आशीष पांडेय और अवनीश अवस्थी को समन भेजे गए थे। आशीष पांडेय के पते पर समन तामील हो गया, लेकिन उसकी ओर से समय देने की अर्जी दी गई है। वहीं बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने आरोपियों को निर्दोष बताते हुए एतराज जाहिर किया है। अदालत ने गवाही दर्ज किए जाने के लिए अगली सुनवाई 26 अप्रैल को मुकर्रर की है। वहीं, तिकुनिया हिंसा मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने नौ अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें