फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डलवाने के बाद कसा तंज, विरोध में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलीलशर्की स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया। 50 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद आरोपियों ने कम पेट्रोल डालने का तंज कसा तो सेल्समैन ने विरोध किया। इसके बाद युवकों ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। सेल्समैन ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पेट्रोल पंप एक मंत्री के रिश्तेदार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अंजान चौकी से करीब 50 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात सेल्समैन सतीश दीक्षित ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब दस बजे चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी अशोक राठौर और आदित्य राठौर आए। दोनों 50 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद पेट्रोल कम डालने की बात कहने लगे। सेल्समैन ने विरोध किया तो दोनों भड़क गए। गालीगलौज करने के एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से वहां पर भगदड़ मच गई। युवक ने दूसरा कारतूस लोड किया, तभी पंप के कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। इस बीच दूसरा आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम अशोक राठौर बताया है। इस मामले में सेल्समैन सतीश दीक्षित की ओर से केस दर्ज किया गया।
आदित्य की गिरफ्तारी की दो टीमें बनाई
दूसरा आरोपी आदित्य राठौर बाइक होने के कारण मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दो टीमों को जुटाया है। दावा है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे।
विज्ञापन

रात में पेट्रोल पंप पर फायरिंग के एक आरोपी को पकड़ लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। सेल्समैन की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें