फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में बाघ और तेंदुआ दिखे, किसान ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार में हिमंचलपुर के पास बाघ तो बनकटा गांव के पास तेंदुआ देखे जाने से किसानों में दहशत है। बाघ को देख किसान ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी रामाधार तिवारी के खेत जंगल किनारे हिमंचलपुर क्षेत्र में हैं। शनिवार रात वह छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब 10 बजे वह बाइक पर बैठे थे। इस दौरान एक बाघ उनसे दस फुट की दूरी पर आ पहुंचा। बाघ को देखकर रामाधार शोर मचाते हुए भाग निकले। आसपास मौजूद किसान भी शोर मचाने लगे तो बाघ सरकारी नलकूप की ओर चला गया। रामाधार ने बताया कि नलकूप के पास अक्सर बाघ दिख जाता है। सूचना के बाद भी वनकर्मी कार्रवाई नहीं करते।
उधर, गांव बनकटा के पास शनिवार रात कुछ लोग मिट्टी खनन कर रहे थे। इस दौरान एक तेंदुआ रास्ते पर आ गया। ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाते हुए तेंदुए का वीडियो भी बनाया। ट्रैक्टर की आवाज और शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इसके बाद खनन कर रहे लोग वहां से चले गए। इस संबंध में रेंजर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन


पानी और शिकार की तलाश में पहुंच रहे बाघ-तेंदुए
खुटार रेंज का जंगल में वन्य पशुओं की लाइफ लाइन कठिना नदी सूखने और अन्य जगहों पर पानी नहीं मिलने के कारण गर्मी में बाघ आदि जानवर खेत में आ जाते हैं। गन्ने के खेतों के पास पानी और शिकार आसानी से मिल जाता है, लेकिन इससे किसानों को भारी खतरा पैदा हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें