फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खंभे से हाथ बांधे, फिर अधमरा होने तक बरसाए डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम को खंभे से बांधकर डंडे बरसाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवम के हाथ पैर एक खंभे से बांध रखे हैं और एक युवक उस पर डंडे बरसा रहा है। वीडियो जिस गोदाम का है वहां हौजरी का सामान रखा हुआ है। वहां करीब दर्जन भर लोग भी शिवम को घेरे खड़े हैं।
विज्ञापन

वीडियो में पिटाई से शिवम बेसुध होता दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने शिवम को तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। जब उसकी सांसें उखड़ने लगी तो अस्पताल लेकर पहुंचे और लावारिस में भर्ती कराकर भाग आए।
मंगलवार देर रात परिजन को सूचना मिली और वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो शव देखकर सिहर गए। शिवम के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे, जो उसे बेरहमी से पीटने की गवाही दे रहे थे। पिता अधीश जौहरी ने बेटे का सिर पकड़ा तो उनके हाथ खून से सन गए। सिर पर भी घाव था। शव की हालत देख उन्हें यह समझने में देर नहीं लगी कि शिवम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। बुधवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने हत्या किए जाने की बात पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें