फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में पत्नी के ऊपर फेंके गरम चावल, गंभीर रूप से झुलसी

Tue, 09 May 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां सीएचसी पर इलाज कराती परमिला। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नशे में पति ने पत्नी के ऊपर गरम चावल फेंक दिए, इससे वह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव हरदुआ निवासी परमिला देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पति इंद्रपाल शराब का आदी है। सात मई की रात वह शराब पीकर घर आया। उस वक्त वह खाना बना रही थीं। इंद्रपाल ने गालीगलौज कर पीटना शुरू कर दिया। बच्चों को भी पीटा। इसके बाद इंद्रपाल ने चूल्हे पर बन रहे चावल उठाकर उनके ऊपर फेंक दिए। गरम चावल गिरने से वह झुलस गईं। परमिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो वह भाग गया। परिजनों ने परमिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें