फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद युवक रामगंगा नदी में कूदा, बचाने में दो युवक भी डूबे

Wed, 09 Aug 2023 07:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बदायूं जिले के गांव रुंध निवासी सोनू ने सोमवार को रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। उससे बचाने के लिए पांच और युवक कूदे। ये भी डूबने लगे। इनमें तीन को बचा लिया गया, लेकिन दो युवक डूब गए। 
 
विज्ञापन
मिर्जापुर में युवकों के नदी में डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर में सोमवार को एक युवक ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने वाला युवक बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रुंध निवासी सोनू (28) है। उसकी तलाश में नदी में पांच युवक कूदे तो वे भी बहने लगे। तीन को तो बचा लिया गया लेकिन दो का पता नहीं चला। युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सोनू का विवाह कलान थाना क्षेत्र के गांव चौंरा बगरखेत निवासी तुलसी के साथ हुआ था। तुलसी इन दिनों मायके आई हुई थी। चार दिन पहले सोनू पत्नी को विदा कराने के लिए आया था। सोमवार को घर चलने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। कहासुनी होने पर नाराज सोनू ने गांव के नजदीक बह रही रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। ससुरालियों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह चौंरबगर खेत के तेजवीर, धर्मवीर, कल्लू, संदीप, अरुण कुमार, नन्हें, सचिन, ओमकार समेत कई युवक सोनू की तलाश में लगभग छह किलोमीटर दूर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर चिकटिया के मजरा मड़ैयां गांव पहुंचे। 

सोनू की तलाश में पांच युवक नदी में कूदे 

धर्मवीर, सचिन और ओमकार समेत पांच युवक उसकी तलाश में उफनाती रामगंगा नदी में कूद गए। नदी में पानी अधिक होने के कारण पांचों युवक बहने लगे। नदी के किनारे खड़े युवकों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तीन युवकों को तो बचा लिया पर सचिन और ओमकार नदी में बह गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फ्लड यूनिट ने देर शाम तक की तलाश

तीन युवकों के बहने के चलते फ्लड यूनिट को भी बुला लिया गया। देर शाम तक फ्लड यूनिट ने तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मजबूरी में रात में अभियान को रोक दिया गया।

परिवार के लोगों के नहीं थम रहे आंसू

तीन युवकों के नदी में बहने के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। सोनू के घर से भी लोग आ गए। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। सचिन कक्षा नौ का छात्र था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सचिन के पिता रतनपाल नोएडा में नौकरी करते हैं। उसकी मां ममता, भाई सूर्यांश, शिवम, अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी तरह ओमकार की मां लक्ष्मी भी बेटे को याद कर बेहाल है। वह दिव्यांग है। लक्ष्मी के पति भरतपाल की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद बेटे के चले जाने से उसके ऊपर वज्रपात टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें