फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से तीन साल के बच्चे की मौत

Mon, 29 Jul 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हरिओम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर। गांव बिरसिंहपुर निवासी दुर्वेश के तीन वर्षीय पुत्र हरिओम के घर के बाहर खेलते समय ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बिरसिंहपुर का चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गांव स्थित तिराहे से निकल रहा था। बताते हैं कि ट्रैक्टर के अगले पहिये से हरिओम को टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक घायल बच्चे को उठाकर ट्रैक्टर मालिक के पास पहुंचा। दुर्गेश और ट्रैक्टर मालिक उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिओम की मौत से उसकी मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। दुर्वेश गांव में पंक्चर की दुकान चलाकर बच्चों का पालन पोषण करता है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्वेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हरिओम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें