फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में तीन घरों से पांच लाख का माल चोरी

Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात चोर तीन मकानों से जेवर, कपड़े  और 50 हजार की नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए।  तहरीर देने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा निवासी रामपाल की पत्नी सत्यवती अपने मकान की बैठक में सो रही थी। उनके बेटे बांकेलाल और रामकीरथ पत्नी और बच्चों समेत घर की छत पर सोए। रविवार की रात दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए चोर बांकेलाल व रामकीरथ के कमरों में रखे बक्से से दो करधनी, दो बेसर, दो मांगवेदा, दो जोड़ी झाले, दो पेंडिल, सोने की एक लर, दो हसली और दो जोड़ी जेवरी कब्जे में कर ली। इसी घर में मेहमानी में आई सत्यवती की ननद धनदेवी की एक हंसली, एक जोड़ी कुंडल व 33 हजार रुपये सहित तीन लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। कस्बे के ही रहने वाले राजेश सिंह के घर में दाखिल हुए चोरों ने पेंडिल, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाले, टीका, बिछुआ, अंगूठी, एक जोड़ी पायल व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की तीसरी घटना कस्बे के ही रहने वाले छोटे सिंह के घर में हुई। वहां चोरों ने एक अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, बिछुआ व 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। भागते समय चोर दो बक्सों को फूलचंद्र के खेत के निकट नीम के पेड़ के नीचे डाल गए। 
विज्ञापन

चोरी की तीनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश में टीमें निकली हुई हैं। - रजी अहमद, एसओ निगोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें