फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठगों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगाईं

Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला सिंजई निवासी राम आसरे सिंह के बैग से 78 हजार रुपये उड़ाने की घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिसमें बाइक पर दो लोग दिख रहे हैं। उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता रामआसरे बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे। कच्चा कटरा मोड़ से पहले बाइक से आए दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर तलाशी ली और बैग में रखे 78 हजार रुपये निकालकर कच्चे कटरा मोड़ से अंदर की ओर चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज को तलाश किया। इसमें बाइक पर सवार दो युवक नजर आए हैं। 24 घंटे के बाद भी पुलिस को घटना का सुराग नहीं लगा है।
इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें काम कर रही हैं। फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें