शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उदयपुर भूड़ा निवासी छात्र नदीम, उसका साथी इबरान और तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उदयपुर भूड़ा के छात्रों का सेंटर कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज में गया था। सुबह नदीम की बाइक पर सवार होकर पर परीक्षा में शामिल होने जा रह थे। पड़रिया गांव के पास बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नदीम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया गया।
वहीं इबरान को बरेली और तौसीफ को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल होने की वजह से तीनों छात्र परीक्षा भी नहीं दे चुके। बता दें कि पहले दिन पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से हाईस्कूल के हिंदी विषय का पेपर हुआ। इसमें 41522 छात्र उपस्थित और 3759 अनुपस्थित रहे।