फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: परीक्षा के लिए आधार कार्ड लेने जा रहे तीन छात्र हादसे में घायल

Fri, 17 Feb 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती नदीम। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। थाना क्षेत्र के उदयपुर भूड़ा गांव निवासी नदीम की बाइक में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में नदीम, उसके दोस्त तौसीफ और इबरान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के इन तीनों छात्रों का सेंटर बदायूं रोड स्थित रामसहाय मेमोरियल इंटर कॉलेज नर्सुइया में है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा देने तीनों परीक्षार्थी एक ही बाइक से सेंटर पर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें आधार कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर तीनों छात्र बाइक से आधार कार्ड लेने घर जा रहे थे।
रास्ते मे ग्राम पिडरा के सामने टेढ़ी पुलिया के समीप फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां से नदीम को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बरेली ले गए। तौसीफ और इबरान का इलाज भी बरेली में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें