सिंधौली। धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
शुक्रवार की रात शहर में हुए बवाल के बाद कोरोकुइयां गांव के आरिफ, तैमूर तथा इसराइल शनिवार दोपहर गांव स्थित राजमार्ग पर शांति विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा कर रहे थे। किसी व्यक्ति के सूचना देने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद