पहले भी हो चुकीं पुलिस लाइन में घटनाएं
पुलिस लाइन में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। 2022 में महिला कांस्टेबल के बैरक में घुसकर चोरों ने मोबाइल उड़ा दिया था। उसकी तहरीर पर केस भी दर्ज हुआ था। इसी तरह पुलिस लाइन के गेट पर कांस्टेबल की सास से जेवर की ठगी हो गई थी।
सराफा व्यापारी के घर में घुस गया था बदमाश
थाना सदर क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। सोमवार दोपहर सदर बाजार में सराफा व्यापारी राजेंद्र गुप्ता के आवास में तमंचा लेकर बदमाश घुस गया। व्यापारी के अनुसार, वह लूट के इरादे से घुसा था। तभी पत्नी अंजलि के ललकारने पर वह उन्हें जख्मी कर भाग गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश के नजर आने के बाद भी पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।